55 वर्षीय व्यक्ति की मिली लाश, आमी नदी के किनारे
55 वर्षीय व्यक्ति की मिली लाश, आमी नदी के किनारे
मगहर/संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के मगहर चैकी क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की दोपहर लगभग 11 बजे ग्राम मोहम्मदपुर कठार के निकट आमी नदी में किनारे पर लगी एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई।
सूचना पर पहुंचे परिजनों व स्थानीय लोगों ने लाश की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीन गांव निवासी 55 वर्षीय जुबेर अहमद पुत्र मोहम्मद उम्र के रूप में की। मगहर पुलिस ने लाश का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये जिलामुख्यालय भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर निवासी 55 वर्षीय जुबेर अहमद पुत्र मयहम्मद उमर बुधवार की सांय लगभग छः बजे स्थानीय मस्जिद में नमाज पढ़ने गये थे।
जिसके बाद वो सपने घर वापस नहीं लौटे। काफी समय बीत जाने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की कहीं पता नहीं चला। लेकिन इसी बीच खोजबीन के बाद मगहर कस्बे के गांधी आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि वो लगभग सवा छः बजे इस रास्ते से गांधी आश्रम चैराहे की तरफ गये है।
इसके बाद कबीर चैरा स्थित एक दुकान के सीसी टीवी कैमरे से गोरखपुर जिले को जोड़ने वाले नौदरिया पुल की तरफ जाते दिखे। रात लगभग दो बजे तक परिजनों ने उनकी तलाश जारी रखी। परिजनों ने गुरुवार की सुबह होते ही अन्य स्थानों के अलावा नौदरिया पुल के आसपास तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
लेकिन गुरुवार को ही लगभग ग्यारह बजे ग्राम मोहम्मदपुर कठार के समीप पशु चरा रहे लोगों ने आमी नदी में लाश को बहता देख उसे किनारे किया। लाश मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों के अलावा परिजन भी मौके पर पहुंचे और लाश की शिनाख्त मोहम्मद जुबेर के रूप में की।लाश के दोनों हाथ कुछ दूरी पर एक पतली रस्सी से बंधे थे,लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि नदी में कूदने से पहले उस व्यक्ति ने स्वंय ही हाथ बांधे होंगे। मृतक रेडिमेड कपड़ों की सिलाई के कारोबार से जुड़े थे।
इस बारे में पूछे जाने पर मगहर चैकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने बताया कि परिजनो बताने के अनुसार मृतक कुछ दिनों से दिमागी तौर पर परेशान थे। बुधवार की शाम से ही गायब थे। लाश का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिये जिलामुख्यालय भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
