30 अप्रैल तक फॉर्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करे- तहसीलदार

Apr 16, 2026 - 19:11
30 अप्रैल तक फॉर्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करे- तहसीलदार

30 अप्रैल तक फॉर्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करे- तहसीलदार
संतकबीरनगर। जिले के मेहदावल तहसील की तहसीलदार श्रीमती अल्पिका वर्मा ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित अवधि के पहले ही फॉर्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। तहसीलदार श्रीमती अल्पिका वर्मा से सवालकीय गया कि अभी तक फॉर्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा क्यों नहीं हो पाया तो उन्होंने बताया कि जो लोग रोजी रोटी के लिए परिवार के साथ अन्य शहरों या जो लोग विदेश में है उनके डाटा कलेक्ट करने में काफी दिक्कत हो रही है नहीं तो अबतक लक्ष्य पूरा कर लिया गया होता उन्होंने बताया कि 75 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है शेष बचे हुए लोगों का काम बहुत तेजी से चल रहा है। जिससे निर्धारित समय से पहले लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री के कामों में लगे सभी लोगों की मिनिटरिंग की जा रही है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी और मै खुद इस कार्य की मिनिटरिंग कर रही हूं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे है उन्होंने कहा गांवों गांवों और चौराहों पर सहज जन सेवा केंद्र का निरीक्षण किया जा रहा है कि कोई भी लाभार्थी सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से वंचित न होने पाए अंत में उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य में लगे सभी कर्मचारियों से उन्होंने कहा कि निर्धारित समय से पहले इस कार्य को पूरा होना चाहिए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952