होली पर्व पर 24 घंटे खुले रहेंगे अस्पताल, एम्बुलेंस सुविधा भी रहेगी तैयार
होली पर्व पर 24 घंटे खुले रहेंगे अस्पताल, एम्बुलेंस सुविधा भी रहेगी तैयार
संतकबीरनगर। होली के पर्व पर आकस्मिक परिस्थितियों के मददेनजर जिले के अस्पतालों को 24 घंटे खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जिला अस्पताल के साथ ही जिले के नौ ब्लॉक स्तरीय सीएचसी व पीएचसी खुली रहेंगी तथा वहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही पैरामेडिकल स्टॉफ की टीम भी मौके पर मौजूद रहेंगी। दुर्घटना, त्वचा, एलर्जी व आंखों के रोगों की सारी दवाएं इस दौरान इन अस्पतालों में मौजूद भी रहेंगी।
- दुर्घटना, त्वचा, एलर्जी और आंखों के रोगो की सभी दवाएं रहेंगी मौजूद
दवा के लिए किसी व्यक्त को बाहर नहीं जाना होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि आकस्मिक स्थितियों में रोगों व दुर्घटना के प्रबंधन के लिए सारे इंतजाम किए गए हैं। जिले के ड्रग वेयर हाउस तथा केन्द्रीय औषधि भंडार से सारी आकस्मिक दवाएं, जीवन रक्षक उपकरण तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं को सभी चिन्हित स्वास्थ्य इकाइयों में रखवा दिया गया है।
- जिला अस्पताल व नौ सामुदायिक स्वास्थ्य इकाइयों को खोलने के निर्देश
केन्द्रीय औषधि भंडार के प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा सारे चिकित्सालयों को आवश्यक दवाएं तथा अन्य उपकरण उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उन्होने जनपद के लोगों से अनुरोध किया कि वह रंगों के प्रयोग में सावधानी बरतें तथा किसी के भी आंख और त्वचा पर संवेदनशील रंगों को न लगाएं। यही नहीं मादक द्रव्यों का सेवन करके वाहन न चलाएं तथा इनके सेवन में सावधानी बरतें। जिला अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि जिला अस्पताल के सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को यह निर्देश दिया गया है कि वह मुख्यालय पर ही रहेंगे। ऑन कॉल यह सभी विशेषज्ञ मौके पर उपलब्ध हो जाएंगे। पैरामेडिकल स्टाफ को भी मौके पर मौजूद रहने के लिए कहा गया है ताकि आपात स्थिति में मोर्चा संभाल सकें। आपात स्थिति में आकस्मिक मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाने व हायर सेंटर के लिए रेफर मरीजों के परिवहन के लिए 108 व 102 नम्बर की आकस्मिक एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
