हर गरीब तक पहुंच रहा योगी सरकार की योजना, ठंड में कम्बल बना सहारा

Dec 30, 2025 - 18:50
हर गरीब तक पहुंच रहा योगी सरकार की योजना, ठंड में कम्बल बना सहारा

हर गरीब तक पहुंच रहा योगी सरकार की योजना, ठंड में कम्बल बना सहारा
-क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी ने जरूरतमंदों में बांटे कम्बल


मेंहदावल/संतकबीरनगर। कड़ाके की ठंड के बीच सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गरीबों और असहायों के लिए राहत बनकर सामने आ रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मेंहदावल तहसील सभागार में क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी ने जरूरतमंद गरीबों व असहायों के बीच कम्बल वितरित कर सरकार की संवेदनशीलता का परिचय दिया। कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान विधायक अनिल त्रिपाठी ने योगी सरकार की जनहितैषी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में कोई भी गरीब ठिठुरने न पाए, इसके लिए सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

जगह-जगह अलाव जलवाए जा रहे हैं और रैन बसेरे जरूरतमंदों के लिए सुरक्षित आश्रय बन रहे हैं। विधायक ने कहा कि योगी सरकार का संकल्प है कि हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और कोई भी मदद से वंचित न रहे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठंड से बचाव के सभी इंतजाम सतत रूप से जारी रखें। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय, तहसीलदार अल्पिका वर्मा, राजेश त्रिपाठी सहित तहसील के कर्मचारी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ झलकता नजर आया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952