हत्या के प्रयास में थाना बखिरा पर दो गिरफ्तार
हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह द्वारा गठित टीम पुलिस नें थाना स्थानीय पर पंजीकृत सम्बन्धित 164/2026 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस में सुनिल कुमार पुत्र हरिनरायन निवासी ग्राम नन्दौर, हरिनरायन पुत्र बेचन निवासी ग्राम नन्दौर थाना बखिरा को सोमवार को नन्दौर के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष बखिरा ने बताया कि रविवार को पीड़िता श्रीमती सीमा पत्नी गब्बूलाल निवासी नन्दौर थाना बखिरा नें थाना बखिरा पर तहरीर दिया कि अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन व पैसे की बात को लेकर उनके पुत्र सुमित को नन्दौर चौराहे पर जान से मारने की नीयत से मारपीट के सम्बन्ध में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार, दीवान अमित सिंह , सिपाही प्रमोद शर्मा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
