हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

Jul 19, 2026 - 18:02
हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम पुलिस नें थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 238/2026 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस में वांछित अभियुक्त पिन्टू उर्फ लक्ष्मण पुत्र दशरथ निवासी ग्राम बाराखाल थाना मेहदावल को रविवार को बाराखाल तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल ने बताया कि बीते 8 जून 2026 को मु0अ0सं0 238/2026 उपरोक्त के वादी अनिल मौर्या पुत्र जयराम मौर्या निवासी बाराखाल थाना मेंहदावल नें थाना मेंहदावल पर तहरीर दिया कि बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें सुग्रीव को प्राणघातक गम्भीर चोटें आने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया था। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम मंे उपनिरीक्षक राकेश कुमार, सिपाही अनुराग सिंह, उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952