हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संतकबीरनगर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन 

बाराबंकी हत्याकांड का मामला, एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग 

Feb 18, 2026 - 17:33
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संतकबीरनगर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन 

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन 
-बाराबंकी हत्याकांड का मामला, एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग 
विधि संवाददाता/संतकबीरनगर। बाराबंकी के अधिवक्ता शोएब किदवई बाबी की गोली मार कर की गई हत्या के विरोध में सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने के साथ एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन कारी अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पंहुच कर सरकार व पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक चन्द्रकेश सिंह को सौंपा। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक व महामंत्री निरंजन सिंह तथा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ पांडेय उर्फ विप्र जी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता चैम्बर में बैठक किया। अधिवक्ताओं ने बीते शुक्रवार को बाराबंकी के अधिवक्ता शोएब किदवई बाबी की गोली मारकर निर्ममता पूर्वक हत्या किए जाने की घटना की तीव्र निन्दा किया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ता कांशीराम स्टेडियम, विकास भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, महिला थाना होते कलेक्ट्रेट पंहुचे और सरकार व पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक ने कहा कि बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक ने 48 घंटे के भीतर आरोपियों के गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। परन्तु अभी तक किसी हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस प्रशासन का रवैया पूरी तरह से लापरवाही पूर्ण है। अधिवक्ताओं ने हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के साथ एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग किया। इसके साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिजनों को आर्थिक सहायता व सुरक्षा प्रदान करने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे का विचारण करने की मांग किया। प्रदर्शन में सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरफराज नवाज आलम, ओम प्रकाश त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह खां, हेमन्त मिश्र, मिथिलेश राय, प्रदीप पांडेय, अजय कुमार सिंह, राजेश मिश्र मुन्ना, प्रमोद कुमार यादव, सिद्धार्थ पांडेय, चन्द्रकला चैधरी, वीरेन्द्र कुमार सिंह, अभय श्रीवास्तव, दिवाकर विक्रम सिंह, संतोष राय, समेत अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952