सड़क नहीं तो वोट नहीं को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन 

Jan 17, 2026 - 18:41
सड़क नहीं तो वोट नहीं को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन 

सड़क नहीं तो वोट नहीं को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन 
-ढाई दशक बाद भी सड़क का नहीं हुआ मरम्मत कार्य जनता खफा 


नाथनगर/संतकबीरनगर। सड़क नहीं तो वोट नहीं को लेकर तीन गांव के ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर शनिवार को प्रदर्शन किया तथा तत्काल सड़क मरम्मत की मांग किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि पिछले ढाई दशक से बंदरहिया राजनौली गौरा मार्ग की मरम्मत विभागीय लापरवाही के चलते नहीं की गई है जिससे आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है रोड पर कई विद्यालय होने की वजह से आए दिन स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं बरसात के दिनों में सड़क पर बने गधों में बेशुमार पानी भर जाता है जिससे आवागमन काफी कष्टप्रद हो जाता है प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत आईजीआरएस के अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्जनों बार की गई लेकिन आज तक सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका ग्रामीण निर्णय लिया है कि अगर सड़क निर्माण नहीं हुआ तो आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन करने वाले में मुख्य रूप से रोशन अली रामसुंदर फूलचंद अब्दुल मजीद मोहम्मद हसन सुहेल अजय मौर्या हबीबुल्लाह राम सजन सिकंदर रविंद्र मोहन कन्हैया मदन धर्मेंद्र लक्ष्मण आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952