स्कूल चलो अभियान के तहत ए. एच.एग्री. इंटर कॉलेज दुधारा में रैली निकाली गई
पढ़ाई को लेकर गंभीर हों अभिभावक, बच्चों को नियमित स्कूल भेजें-संजय द्विवेदी
-स्कूल चलो अभियान के तहत ए. एच.एग्री. इंटर कॉलेज दुधारा में रैली निकाली गई
सेमरियावा/संतकबीरनगर। स्कूल चलो अभियान के तहत ए. एच.एग्री इंटर कॉलेज उजियार दुधारा द्वारा में रैली निकाली गई। स्कूल की छात्र -छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान से संबंधित नारे लगाए और अभिभावकों से अपने बच्चों को विद्यालय भेजने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद इश्तियाक अंसारी व संचालन कमरे आलम सिद्दीकी ने किया। प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीर होना पड़ेगा। उन्हें नियमित स्कूल भेजने की जिम्मेदारी अभिभावकों को निभानी होगी। विद्यालय में कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो शुरू हो गई है। निर्धारित समय सारणी के अनुसार विद्यालय में सभी कक्षाओं की पढ़ाई हो रही है। कक्षा 6, 7 व 8 के बच्चों में निशुल्क पुस्तकों का वितरण अगले सप्ताह कर दिया जाएगा। श्री द्विवेदी ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि कक्षा संचालन में अभिभावक साथ नहीं दे रहे हैं। बार-बार अनुरोध करने की बावजूद विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। बच्चे अपनी खेती किसानी के कार्य में व्यस्त हैं, या तो घर पर आराम कर रहे हैं। अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों को समय पर स्कूल भेजें और उनके पठन-पाठन का नियमित निरीक्षण करें। श्री द्विवेदी ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों की आदतों पर भी नजर रखनी पड़ेगी। अल्पायु में बच्चे विविध प्रकार के नशे की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों को नशे का दुष्परिणाम बताकर उनको टोकना पड़ेगा, अन्यथा नशा उनका जीवन बर्बाद कर देगा। इस दौरान फसीयुद्दीन, कमरे आलम सिद्दीकी, अब्दुल सलाम, मुहम्मद शाहिद, जुबैर अहमद, मुहम्मद युनुस, औबेदुल्लाह, मुहम्मद परवेज अख्तर, ओजैर अहमद, अखिलेश कुमारी, हकीमल्लाह, फ़ख्रद्दीन, सबीह अहमद, असादुल्लाह, जुनैद अहमद, रफी अहमद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
