स्कूली बस ने बाइक को मारी ठोकर पिता, मां-बेटी घायल
स्कूली बस ने बाइक को मारी ठोकर पिता, मां-बेटी घायल
मगहर/संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत पुलिस चौकी के निकट हाईवे पर गुरुवार की सायं एक स्कूली बस ने बाइक को ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार मां और बेटी घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया और बस चालक को वाहन सहित चौकी ले गई। नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला शेरपुर निवासी अदहम अली पुत्र मुनीश अहमद ने पुलिस को तहरीर दिया। जिसमें लिखा है कि उसका भाई आजम अली अपनी पत्नी उम्मे हबीबा और छोटी बच्ची मरियम के साथ बाइक से नेशनल हाईवे पर मगहर पुलिस चौकी के निकट तिराहे पर सड़क क्रास कर रहा था।तभी उसी समय एक स्कूली बस ने साइड से ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार परिवार घायल हो कर सड़क पर गिर गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मगहर पुलिस एवं राहगीर पहुंच गए। उसके बाद घायल परिवार को लोगों की मदद से इलाज के लिए संयुक्त जिला अस्पताल भेजवाया। उसके बाद बस चालक वाहन सहित पुलिस ने कब्जे में लिया और चौकी पर चली गयी। बस में सवार छात्राओं साखी पाण्डेय रिठूआखोर, माधवी त्रिपाठी, आकांक्षा यादव महाराबारी, आराध्या राज रिठूआखोर, अवंतिका राव महाराबारी, प्रियांशी यादव सीहापार आदि घटना से घबराई हुई थी। जिसे पुलिस ने उनके अभिभावक को बुला कर सुरक्षित घर भेजवाया। चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि बस को चौकी पर खड़ा कर लिया गया है। घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजवा दिया गया है। पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली है। जांचकर आगे की विधिक करवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

