सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में चार दिवसीय खेल महाकुंभ का हुआ आगाज
सूर्या इण्टरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के कैंपस में शनिवार को चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ।
सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में चार दिवसीय खेल महाकुंभ का हुआ आगाज
-कंपटीशन में अपने प्रतिभा का जौहर दिखाने वाले खिलाड़ियों को एमडी ने नगदी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर स्थित सूर्या इण्टरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के कैंपस में शनिवार को चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। मुख्य अतिथि सीएमओ डा. रामनुज कन्नौजिया, सूर्या ग्रुप के एमडी डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी, सूर्या ग्रुप की प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, एसआर ग्रुप के एमडी राकेश चतुर्वेदी, अखंड प्रताप चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने द्वीप प्रज्वलित और संस्थापक स्व पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि अर्पित करके खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। सीनियर्स और जूनियर्स की हीट रेस हो या वालीबाल, नन्हें मुन्ने नौनिहालों की जलेबी दौड़ हो या फिर खो खो खेल की हर विधा में नौनिहालों ने अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रतिभाग किया।
स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान, पंजाबी नृत्य के साथ ही क्रिकेट विश्व विजेता महिला टीम का प्रतिबिंब प्रस्तुत करके मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सीएमओ डा. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आउट डोर गेम बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्र छात्राओं को उनके शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए खेल को महत्वपूर्ण बताया। डा कन्नौजिया ने संस्थान के नौनिहालों के अनुशासन और उनके लिए शानदार प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए प्रबंध तंत्र की सराहना किया। उन्होंने संस्थान के नौनिहालों की निपुणता और उनमें झलक रहे बेहतर संस्कार के लिए स्कूल के टीचर्स की प्रसंशा किया।
सूर्या ग्रुप के एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि हार जीत के मनोवृति से निकल कर छात्र छात्राओं को खेल की हर विधा में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि संस्थान के नौनिहाल जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ शिक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं उसी जुनून के साथ खेल में भी प्रदेश स्तर पर अपना जौहर दिखा रहे हैं। उन्होंने नौनिहालों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हे भरोसा दिलाया की संसाधनों की किसी भी तरह की कमी कभी भी आड़े नहीं आने देंगे। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हो शिक्षा कभी भी अपने प्रतिस्पर्धी को धक्का देकर आगे बढ़ने का प्रयास नही करना बल्कि उनकी प्रतिभा से स्पर्धा करके खुद को चैंपियन बनाने में लगिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
