सूरजकुंड तालाब में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने निकाला
सूरजकुंड तालाब में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने निकाला
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड तालाब में डूबे करीब 35 वर्षीय युवक का शव शनिवार को एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 1ः30 बजे तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तिवारीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद शाम 4ः30 बजे तालाब से युवक का शव बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान भरत उर्फ रुदल पुत्र स्व. विश्वनाथ भारतीय, निवासी रमदत्तपुर, थाना तिवारीपुर के रूप में हुई है। वह अविवाहित था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज की मर्चरी में भेज दिया है। पंचायतनामा समेत अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

