सीओ धनघटा नें सर्कल के सभी थानों की समीक्षा बैठक
सीओ धनघटा नें सर्कल के सभी थानों की समीक्षा बैठक
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के आदेश में सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्रा द्वारा सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों एवं विवेचकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान विवेचनाओं में आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग पर विशेष बल दिया गया। क्षेत्राधिकारी द्वारा कहा गया कि प्रत्येक विवेचक अपने विवेचना कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करें तथा शासन की मंशानुरूप पीड़ितों को समय से न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। साथ ही कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुनवाई से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
