संत कबीर नगर की खबर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट पांच पर केस

Mar 15, 2026 - 16:21
संत कबीर नगर की खबर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट पांच पर केस

संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के कचेहरा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया उक्त मामले में बेलहर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दिए गए तहरीर में लालचंद पुत्र विशेषर निवासी कचेहरा ने लिखा है कि पड़ोसी जीत बहादुर पुत्र लालमन से पुराने घर की नीव व मिट्टी के संबंध में आये दिन विवाद होता रहता था। उसी विवाद को लेकर 27 फरवरी की शाम लगभग 4 बजे जीत बहादुर यादव पुत्र लालमन यादव,मुन्नर पुत्र रामनारायन, लालमन पुत्र रामनारायन, वीरबहादुर यादव पुत्र लालमन, वीरेन्द्र पुत्र लालमन व परिवार के अन्य सदस्य दरवाजे पर चढकर गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर मारपीट करने लगे जिसमें सिर में काफी चोटें आईं  दो जगह से फूट गया व शरीर मे कई गंभीर चोटे आई। बीच बचाव करने आये हरिश्चन्द्र को भी मारने लगे जिसमें उनके हाथ की अंगुली टूट गई।इस संबंध मे एसओ अनिल कुमार ने बताया कि  पांचों आरोपितों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952