संतकबीरनगर में युवती को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद
संतकबीरनगर में युवती को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद
सीओ मेहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष मेहंदावल राकेश कुमार सिंह नें कार्यवाही करते हुए मंगलवार को थाना मेंहदावल पर पंजीकृत मु0अ0स0 197/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस व 3(2)(अ) एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त उस्मान पुत्र इस्माईल ग्राम श्रीनगर थाना मेंहदावल को मेंहदावल ब्लाक के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। थानाध्यक्ष मेंहदावल राकेश कुमार सिंह नें बताया कि पीड़ित द्वारा रविवार को थाना मेहंदावल पर अभियुक्त के विरुद्ध पीड़िता की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना मेहंदावल पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया तथा अपहृता को बरामद किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामवशिष्ठ, सिपाही धर्मेन्द्र यादव, ललिता देवी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
