संतकबीरनगर में गैंगस्टर एक्ट का फरार अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
संतकबीरनगर में गैंगस्टर एक्ट का फरार अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
- खलीलाबाद आरटीओ गेट से हुई गिरफ्तारी
नाथनगर/संतकबीरनगर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने ग़ुरूवार को खलीलाबाद स्थित आरटीओ कार्यालय गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा के पर्यवेक्षण में जिलेभर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुटे थे। गुरुवार को उन्हें मुखबिर की सूचना पर टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 103/2026, धारा 2(ख)(17)/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित अभियुक्त अशरफ उर्फ असगर पुत्र इलियास निवासी ग्राम पीठापुर थाना अहरौली जनपद आजमगढ़ को खलीलाबाद आरटीओ कार्यालय गेट के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया। थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि अभियुक्त अशरफ उर्फ असगर काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम की सक्रियता और तत्परता से आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे हेड कांस्टेबल शम्स तबरेज, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
