संतकबीरनगर पुलिस ने 131 गुमशुदा मोबाइल को किया बरामद
संतकबीरनगर पुलिस ने 131 गुमशुदा मोबाइल को किया बरामद
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन पर, सीओ खलीलाबाद व सर्विलांस सेल अमित कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद के प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों से पीड़ितों के गुमशुदा हुए 131 मोबाइल (एंड्राएड सेट भिन्न-भिन्न कम्पनियों के अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये) बरामद किया। एसपी नें गुमशुदा मोबाइलों के सम्बन्ध में समय-समय पर सर्विलांस टीम व थानों के पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारीगण को शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए कड़े निर्देश दिये थे। जिसके अनुपालन में निम्नलिखित मोबाइल को भिन्न- भिन्न स्थानो से बरामद किया। मोबाइल मिलने की सूचना देने पर कई मोबाइल स्वामी आनंद विभोर हो गये तथा संतकबीरनगर पुलिस को हृदय से धन्यवाद दिया। मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह, सिपाही ज्ञान प्रकाश सिंह, अमरजीत मौर्य, नितीश कुमार, पीयूष गुप्ता मौजूद रहे। एसपी संदीप कुमार मीना नें मोबाइल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
