संतकबीरनगर डीएम नें मृतक होमगार्ड के आश्रितों को दिया 38 लाख का चेक
संतकबीरनगर डीएम नें मृतक होमगार्ड के आश्रितों को दिया 38 लाख का चेक
डीएम नें मृतक होमगार्ड के आश्रितों को दिया 38 लाख का चेक
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा होमगार्ड कंपनी सेमरियावां, के मृतक होमगार्ड स्व0 फूलचंद की पत्नी श्रीमती कुसुमलता को बीमा राशि रुपए 30 लाख, शिक्षा हेतु सहायता धनराशि के रूप में बेटी साक्षी को रुपए 4 लाख एवं बेटी अंशिका को रुपए 4 लाख का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। मृतक होमगार्ड स्व0 फूलचंद के आश्रितों को होमगार्ड मुख्यालय द्वारा रुपए 5 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि उक्त रुपए 38 लाख की धनराशि का भुगतान एक्सिस बैंक द्वारा किया है। जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कक्ष में मृतक होमगार्ड के आश्रितों को कुल 38 लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक/सहायता राशि प्रदान किया गया। धनराशि का भुगतान एक्सिस बैंक की तरफ से दिया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र कुमार मिश्रा, एपीसी ऋषिमुनि सिंह, ब्रांच हेड एक्सिस बैंक नागेंद्र कुमार यादव व कॉर्पोरेट मैनेजर नीरज मिश्रा सहित मृतक होमगार्ड के आश्रित आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
