संतकबीरनगर जिला कारागार में लीगल एड हेल्प डेस्क हुआ स्थापित
जिला कारागार में लीगल एड हेल्प डेस्क हुआ स्थापित
- जनपद न्यायाधीश ने फीता काटकर किया उद्घाटन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में मंगलवार को जिला कारागार के आगंतुक कक्ष में लीगल एड हेल्प डेस्क का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला कारागार में मुलाकात से न्याय तक के स्कीम की शुरुआत की गई है। यह डेस्क मुलाकातियों के निःशुल्क सहयोग हेतु स्थापित की गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी ने कहा कि मुलाकात से न्याय तक की यह स्कीम मुलाकातियों के लिए काफी कारगर सिद्ध होगी।
प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यदिवस में दो पराविधिक स्वयं सेवक व एक लीगल एड डिफेंस काउंसिल मुलाकातियों के सहयोग के लिए उपस्थित रहेंगे। इस दौरान उन्होंने जिला कारागार में आए मुलाकातियों को विभिन्न योजनाओं के विषय में अवगत कराया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राधिकरण का एक टोल फ्री नंबर 15100 है, जिस पर किसी भी प्रकार की विधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने हेल्प डेस्क के उद्देश्य के विषय में भी बताया। इस दौरान जेलर आर.के.वर्मा, डिप्टी जेलर हरिकेश, राम भवन चौधरी, मुलायम सिंह यादव, पैरालीगल वालंटियर गंगाराम गुप्ता, प्रिया निषाद, बलदेव, शीतल गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
