शपथपत्र देकर शिकायत वापस, बोले बहकावे में आकर लगाया था आरोप
शपथपत्र देकर शिकायत वापस, बोले बहकावे में आकर लगाया था आरोप
-बेलहरकला थाने में दी गई पूर्व शिकायत निरस्त करने की मांग, पुलिस विधिक प्रक्रिया के तहत करेगी निर्णय
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के बहेरा माफी गांव निवासी रमेश पुत्र रामकरण ने अपने द्वारा पूर्व में दर्ज कराई गई शिकायत को शपथपत्र के माध्यम से वापस लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने थाना प्रभारी बेलहरकला को संबोधित शपथपत्र प्रस्तुत करते हुए मामले में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न किए जाने की गुहार लगाई है। शपथपत्र के अनुसार रमेश ने बताया कि उन्होंने 8 जुलाई 2026 को अर्जुन यादव, गोलू यादव, लक्ष्मण गुप्ता, अमन मौर्य तथा मीरा देवी के विरुद्ध मकान पर कब्जा करने, मारपीट एवं अन्य आरोपों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। अब उन्होंने अपने शपथपत्र में कहा है कि उक्त शिकायत गांव के कुछ लोगों के बहकावे और ग्राम प्रधान से चुनावी रंजिश के कारण दी गई थी। रमेश ने यह भी उल्लेख किया है कि उनका उद्देश्य ग्राम प्रधान को परेशान करना था। उन्होंने कहा कि अब वह अपनी शिकायत पूरी तरह स्वेच्छा से वापस ले रहे हैं और नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनकी पूर्व शिकायत को निरस्त मानते हुए उस पर आगे कोई कार्रवाई न की जाए। यह शपथपत्र 17 जुलाई 2026 को नोटरी के समक्ष सत्यापित कराया गया है। शपथपत्र में उन्होंने दर्ज तथ्यों को अपनी जानकारी के अनुसार सत्य बताते हुए किसी भी तथ्य को जानबूझकर छिपाने या गलत प्रस्तुत न करने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

