वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
केन्द्र सरकार की इशारे पर कार्य कर रहे चुनाव आयुक्त- प्रवीण चन्द्र पाण्डेय
वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
-केन्द्र सरकार की इशारे पर कार्य कर रहे चुनाव आयुक्त- प्रवीण चन्द्र पाण्डेय
संतकबीरनगर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को कथित ‘वोट चोरी’ के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सुबह से ही कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खलीलाबाद पुरानी तहसील गेट के सामने उनका पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार केंद्र सरकार के इशारे पर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही वोट चोरी के संबंध में जनता के सामने दस्तावेज और तथ्य रख चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि हाल में सामने आए कुछ दस्तावेजों से कांग्रेस के आरोपों को बल मिला है। जिलाध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेंगे।
कार्यक्रम में शांति देवी, सुनील कुमार पांडेय, अरुण पांडेय, दयाशंकर चौधरी, पप्पू चौबे, मोइन अंसारी, रमेश चौधरी, अजय सिंह, फैजान खान, राजीव गोंड, सतीश साहनी, परवेज अख्तर, अतीक सिद्दीकी, ईश्वर चंद्र पांडेय, बिट्टू सिंह, अखिलेश शर्मा, रामाश्रय यादव, संतोष पांडेय, सारे आलम, सीमू खान, जमशेद अख्तर, दिलशाद शाह, रीना देवी, शकुंतला देवी, विनीत तिवारी, अख्तर हुसैन, सत्या त्रिपाठी, सचिन कुमार, महेश कुमार, ऑफिस सूजाउल्लाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

