वोटर लिस्ट में मुर्दा को जिंदा करने को लेकर ग्रामीणों का ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन 

Dec 29, 2025 - 17:49
वोटर लिस्ट में मुर्दा को जिंदा करने को लेकर ग्रामीणों का ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन 

वोटर लिस्ट में मुर्दा को जिंदा करने को लेकर ग्रामीणों का ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन 


नाथनगर/संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओनबिलाई के निर्वाचन नामावली में बीएलओ द्वारा मुर्दा को जिंदा जिंदा को मुर्दा करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा तत्काल वोटर लिस्ट सुधार करने की मांग किया। सुधार न होने पर धरना देने की चेतावनी दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण गोपाल उपाध्याय, विजय कुमार, अमरजीत, जगदीश प्रसाद रमन, रामपाल ,शिव शंकर, भोला उपाध्याय, नीतू, रंजीत ,रामसमुझ आदि ग्रामीणों का कहना था गांव में तैनात बीएलओ द्वारा घर-घर ना जाकर ग्राम प्रधान के शरण में रहकर मतदाता सूची में तमाम लोगों का नाम काट दिया गया है जो लोग पिछले कई वर्ष पूर्व मृतक हुए है 2003 की सूची से ढूंढ कर उनका नाम प्रधान के कहने पर डाल दिए है जिससे गांव के सैकड़ो लोग मतदान से वंचित रह जाएंगे।

शिकायत के बाद भी ब्लाक स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अजय, संगीता, विजय कुमार, नेहा ,सोनमती, मीना देवी, प्रदीप, रीता देवी आदि चार दर्जन लोग ऐसे है जो जिंदा है उन्हें मृतक दिखा दिया गया है वहीं पर गांव के बृजेश ,कृपा निधान ,वीरेंद्र नाथ, इंद्रमणि आदि दर्जनों लोग ऐसे है जो मृतक है उन्हें वोटर लिस्ट में सूचीबद्ध कर दिया गया है इस तरह मतदाता सूची में भारी पैमाने पर गड़बड़ी की गई है शिकायत के बाद सुनवाई न होने पर मजबूर होकर वह सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर संबंधित अधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया अगर वोटर लिस्ट में नाम सुधार नहीं किया गया तो मंगलवार से धरने पर बैठने पर मजबूर होंगे। इस संबंध में सहायक खंड विकास अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू करा दी गई है शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952