लोहरैया-औराडाड़ मार्ग पर पिकअप और ई-रिक्शा की भिड़ंत, तीन गंभीर घायल

Feb 26, 2026 - 17:00
लोहरैया-औराडाड़ मार्ग पर पिकअप और ई-रिक्शा की भिड़ंत, तीन गंभीर घायल

लोहरैया-औराडाड़ मार्ग पर पिकअप और ई-रिक्शा की भिड़ंत, तीन गंभीर घायल


लोहरैया/संतकबीरनगर। लोहरैया-औराडाड़ मार्ग पर बारीडीहा गांव के पास सिसवनिया बाग के पास गुरुवार दोपहर पिकअप और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक पिकअप वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक ई-रिक्शा को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।

          घायलों में बभनवली निवासी नूरजहां 50 वर्ष पत्नी रुस्तम अली का दायां पैर टूट गया। शोभा पत्नी लालचंद,निवासी बभनौली थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर का बांया हाथ और दायां पैर टूट गया। भरत (55 वर्ष) निवासी बभनौली थाना धनघटा के सिर में गंभीर चोट,सिर फट गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पुलिस पहुंचकर पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952