रिक्शा चालक नें दिया तहरीर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रिक्शा चालक नें दिया तहरीर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम चकदही निवासी संगम पुत्र स्व0 रामहरक नें कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि प्रार्थी रिक्शा चला कर परिवार का जीवन यापन करता हूं। बीते 23 जनवरी 2026 को रात करीब 9.00 बजे पुरानी झगडे के विवाद को लकर हमारे गांव के सुनील पाण्डे पुत्र स्व0 अश्वनी, जीतनरायन पाण्डे पुत्र अज्ञात, रम्मन पाण्डे पुत्र स्व0 अज्ञात तथा उनके 1 भांजे के साथ मिलकर जब प्रार्थी अपना ई रिक्शा लेकर गांव में जा रहा था। घर पर प्रार्थी को अपने घर के सामने रोक लिए और प्रार्थी को प्रार्थी के ई रिक्शा से जवरिया बाहर खीच कर माँ बहन की भद्दी-भद्दी गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए लात मुक्का घुसा लाठी डण्डा से बुरी तरह मारे पीटे और प्रार्थी के ऊपर जान लेवा हमला किए शोर पर प्रार्थी की पत्नी सुगंधा देवी आई और बीच बचाव की तो उक्त लोग उन्हे भद्दी-भद्दी गाली और धमकी देते हुए मारे पीटे है जिससे उनका दांत टूट गया है। उक्त लोगो के मारने से प्रार्थी व प्रार्थी की पत्नी को चोटे आयी है 112 नम्बर दी गयी पुलिस आई थी प्रार्थिनी ने थाना पर सूचना दे रहा है। मुलजिम दबंग और मनबढ किश्म के है। कभी भी कोई गम्भीर घटना कर सकते है। कोतवाली खलीलाबाद नें तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
