राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 35973 मामले हुए निस्तारित
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 35973 मामले हुए निस्तारित
-17497000 रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिलाया गया
-235770 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया
-1767437 रूपये का उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र जारी किया गया
-बैंको एवं फाइनेंस कम्पनियों द्वारा कुल 37537260 रूपये की हुयी ऋण वसूली
-न्यायालयों में कुल 3943 मामलों का निस्तारण किया गया
-समस्त प्रशासनिक विभागों में 31140 मामलों का निस्तारण किया गया
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में तथा जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा एवं नोडल आफिसर कृष्ण कुमार-पंचम के नेतृत्व में 13 दिसम्बर 2025 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष मोहन लाल विश्वकर्मा द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 35973 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बैंक एवं फाइनेन्स कम्पनियों द्वारा कुल 890 मामलों में कुल 37537260 रूपये की ऋण वसूली की गयी। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 3943 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 235770 रूपये का अर्थदण्ड एवं 17497000 रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया।
इसी प्रकार समस्त प्रशासनिक विभागों में 31140 मामलों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश मोहल लाल विश्वकर्मा की कोर्ट में 1 मामलंे का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद की कोर्ट में कुल 14 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अजय कुमार त्रिपाठी-द्वितीय की कोर्ट में 47 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 17497000 रूपये का प्रतिकर दिलाया गया। अपर जिला जज-प्रथम भूपेन्द्र राय की कोर्ट में कुल 189 मामलों का निस्तारण किया गया।
स्पेशल जज एस0सी0एस0टी0 गजेन्द्र की कोर्ट में 1 मामलों का निस्तारण किया गया। स्पेशल जज पॉक्सो एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम की कोर्ट में 3 मामलों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट चेतना त्यागी की कोर्ट मंे कुल 1182 मामलों का निस्तारण करते हुए 172020 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
सिविल जज सी0डि0 संजय राज पाण्डेय की कोर्ट में कुल 320 मामलों का निस्तारण करते हुए 1767437 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 5600 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज सी0डि0 एफटीसी सुनील कुमार सिंह की कोर्ट में कुल 66 मामलों का निस्तारण करते हुए 670 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। जू0डि0 मिमोह यादव की कोर्ट में कुल 711 मामलों का निस्तारण करते हुए 20000 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्टेªट श्रीमती भारती तयाल की कोर्ट में कुल 462 मामलों का निस्तारण करते हुए 13460 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अतिरिक्त सीविल जज जू0डि0 एवं प्रधान मजिस्टेªट किशोर न्याय बोर्ड अशोक कुमार कसौधन के प्रभार में 6 मामलें का निस्तारण करते हुए 1500 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
अतिरिक्त सीविल जज जू0डि0 नरेन्द्र कुमार यादव की कोर्ट में कुल 80 मामलों का निस्तारण करते हुए 1580 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। ग्राम न्यायालय मेंहदावल में न्यायाधिकारी चन्दन सिंह द्वारा कुल 353 मामलों का निस्तारण करते हुए 8020 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जू0डि0 एफटीसी सुश्री निधि मिश्रा द्वारा कुल 9 मामलों का निस्तारण करते हुए 9000 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जू0डि0 एफटीसी अभिवन त्रिपाठी की कोर्ट में कुल 494 मामलों का निस्तारण करते हुए 3920 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
स्थायी लोक अदालत की कोर्ट में 5 मामलें का आपसी सुलह समझौते में माध्यम से निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज देवेन्द्र नाथ गोस्वामी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ल, नारिज बृजेश सिंह, एलएडीसीएस चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव, लोक अदालत लिपिक रामभवन चैधरी, विनय समेत तमाम कर्मचारीगण, बैंककर्मी, अधिवक्तागण, पराविधिक स्वयं सेवकगण एवं वादकारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
