राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव का हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव का हुआ भव्य स्वागत
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती संगीता यादव का जिला मुख्यालय स्थित द सम्राट पैलेस पर ग्राम प्रधान बभनी राधेश्याम मौर्य के नेतृत्व में एैतिहासिक स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए श्रीमती संगीता यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान राधेश्याम मौर्य व नरायनपुर पशु बाजार के संचालक संतोष मौर्या के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो नें जिस तरह से एैतिहासिक स्वागत किया है। उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। श्रीमती यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक एैसी पार्टी है, जो सर्व समाज को एक साथ लेकर चलने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार में सैकड़ो जन कल्याणकारी योजनाए चलाकर देश व प्रदेश की आम जनता व किसानो को अच्छादित करने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की कथनी व करनी में कोई अन्तर नही है। श्रीमती यादव ने कहा कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है। उत्तर प्रदेश में पुनः योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान राधेश्याम मौर्य ने आये हुए कार्यकर्ताओ का अभिवादन करते हुए कहा कि जिस तरह से राष्ट्रीय मंत्री का कार्यकर्ताओ ने एैतिहासिक स्वागत किया है वह सराहनीय है। कार्यकर्ताओ के बदौलत पार्टी को मजबूती प्रदान होती है। इस अवसर पर विनय दूबे, विश्वनाथ मौर्य, मूलचन्द्रमौर्या, अरूण कुमार मौर्य, पतिराम मौर्य, देवेन्द्र चौधरी, राहुल यादव, कुलदीप यादव, राकेश कुमार मौर्य, मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

