राम प्राण प्रतिस्था दो साल पूरे होने पर जगह जगह आयोजित हुआ कार्यक्रम
राम प्राण प्रतिस्था दो साल पूरे होने पर जगह जगह आयोजित हुआ कार्यक्रम
-आयोजन का उद्देश्य राम भक्ति का संदेश जनजन तक पहुंचाना- नित्यानंद
-रामभक्तो ने निकाली शोभा यात्रा
संतकबीरनगर। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिस्था की दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर राम भक्तो नें शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान पूरा शहर जय श्रीराम के नारो से गूंज उठा। राम भक्त के केसरिया ध्वज लहराते हुए भक्त गीतो और जयकारों के साथ लोगो ने जमकर नारे लगाये। जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिको ने पुष्प वर्षाकर का जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया। पश्चिमी बंजरिया के सभासद पंकज कुमार मिश्र नें भण्डारे का आयोजन किया। इस अवसर पर खलीलाबाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद नें बताया कि भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिस्था की वर्षगंाठ राम भक्तो के लिए आस्था और गौरव का प्रतीक है। उन्होनेे कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य राम भक्ति का संदेश जनजन तक पहुंचाना और सामाजिक एकता का मजबूत करना। शोभा यात्रा में बच्चो युवाओं और बुजुर्गो नें उत्साह पूर्वक भाग लिया। आयोजन के लिए प्रशासन और आयोजको द्वारा सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई थी। पुलिस बल और स्वयं सेवको की मौजूदगी में कार्यक्रम शांति पूर्ण ढंग से सम्पन हुआ। रामभक्तो ने इस आयोजन को एैतिहासिक बताते हुए कहा कि वे हर वर्ष यह वर्षगांठ मनाते रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
