रहस्यमय हालत में नाबालिग बालिका लापता, तलाश जारी
रहस्यमय हालत में नाबालिग बालिका लापता, तलाश जारी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चौकी कांटे अन्तर्गत ग्राम खम्हरिया निवासी जिलाजीत 13 वर्षाय पुत्री रंग गोरा लम्बाई 5 फुट 15 जनवरी 2026 को घर से कही चली गयी। काफी तलाश किया गया मगर मिली नही। परिजनो ने इस मामले में कोतवाली खलीलाबाद में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस नें मुकदमा अपराध संख्या 23/226, धारा 137(2) के तहत गुमशुदगी की रपट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने कहा कि लड़की की मॉ अन्जू देवी की तहरीर पर गुमशुदगी की रपट दर्ज कर ली गई है। तलाश जारी है यदि किसी को पता चले तो मोबाइल नम्बर 9454404314 तथा चौकी प्रभारी कांटे उमाशंकर तिवारी की मोबाइल संख्या 7839858495 पर सूचना दे सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
