यूपीआई के माध्यम से पैसा पेमेन्ट करने पर एक लाख की ठगी, पुलिस ने कराया वापस
यूपीआई के माध्यम से पैसा पेमेन्ट करने पर एक लाख की ठगी, पुलिस ने कराया वापस
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को एक लाख की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराया। पुलिस ने बताया कि गिरजेश पुत्र बिहारी लाल साकिन वार्ड नम्बर 18 एमपी रोड गोला बाजार दक्षिणी थाना कोतवाली खलीलाबाद ने बीते 14 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराया था कि मेरा ज्वेलर्स का दुकान है, मैं अपने व्यापारी से कुल 90 हजार का आभूषण क्रय किया था और यूपीआई के माध्यम से पैसा पेमेन्ट किया लेकिन व्यापारी द्वारा बताया गया कि 90 हजार उसके खाता में नहीं आया है जिसके सम्बन्ध में मेरे द्वारा साइबर कम्पलेन दर्ज कराया था। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा व म0आरक्षी शिवांगी सिंह नें तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से कार्यवाही के परिणामस्वरुप पीड़ित के 90 हजार उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया।
दूसरी घटना सुमन भारती पुत्री कालिका प्रसाद निवासी सेमराडाड़ी थाना कोतवाली खलीलाबाद ने बीते 23 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज करायी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति नें अधिक पैसा दिलाने का प्रलोभन देकर एवं झूठा विश्वास दिलाकर आवेदिका के खाते से कुल 40 हजार रुपया ट्रांजेक्शन करवा लिया था जिसके बाद आवेदिका नें साइबर कम्पलेन किया था शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा व म0आरक्षी शिवांगी सिंह द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप पीड़ित के 10 हजा उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया। साइबर सेल टीम प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, अपराध निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव (प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी रविकान्त कुशवाहा, महिला आरक्षी शिवांगी सिंह, रि0आ0 अनुज शुक्ला, रि0आ0 ऋतिक वर्मा की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने आम लोगो से अपील किया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, अथवा ब्लैकमेलिंग के झांसे मे न आएं। यदी आप साइबर ठगी के शिकार हो जाएं तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आपकी धनराशी सुरक्षित कराया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

