युवती को भगाने में आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली खलीलाबाद का मामला
युवती को भगाने में आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली खलीलाबाद का मामला
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें कार्यवाही करते हुए रविवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 200/2026 धारा 137(2),87,61(2),115(2),352,351(3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शिवम गुप्ता पुत्र टुनटुन गुप्ता निवासी परसवा थाना कोतवाली खलीलाबाद को हड़िया ओरब्रिज बस्ती के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। खलीलाबाद कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित नें 26 मार्च 2026 को कोतवाली खलीलाबाद पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पीड़ित की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया तथा अपहृता को बरामद किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजतन प्रजापति, धर्मनाथ यादव, जय किशन, म0हो0 सरोज की भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
