युवती को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
युवती को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 68/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना मेंहदावल के मामले में वांछित अभियुक्त शिवपाल यादव उर्फ गोलू पुत्र श्याम यादव निवासी नोनिया छापर थाना भटनी जिला देवरिया को मेंहदावल रोड़वेज के पास गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि पीड़िता नें बीते 28 फरवरी 2026 को थाना मेंहदावल पर पीड़िता की पुत्री को अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया तथा अपहृता को बरामद किया। इस दौरान उपनिरीक्षक आजम अंसारी, सिपाही राहुल यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
