मोटर चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोटर चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना को0 खलीलाबाद पुलिस नें मंगलवार को मु0अ0सं0 1162/2025 धारा 303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित तीन अभियुक्त प्रिंस कुमार चैधरी पुत्र वंश गोपाल चैधरी साकिन काटगंगा थाना कोतवाली खलीलाबाद, शरीफ पुत्र सुभान साकिन काटगंगा थाना कोतवाली खलीलाबाद, जितेन्द्र कुमार पुत्र लाला साकिन जगदीशपुर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को चोरी की एक अदद पानी का विजली मोटर (टूटा हुआ), एक अदद मोटर का पंखा मय एल्बो, 2.5 किग्रा ताँबे का तार, एक अदद विजली मोटर का ढक्कन व व घटना मे प्रयुक्त एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल के साथ बरामद करते हुए भैसा सेहरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 303(2) बी0एन0एस0 में धारा 317(2),112(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गयी है। बीते 14 दिसम्बर 2025 को वादी राम सिंह पुत्र स्व0 श्यामा यादव निवासी फुलवरिया पोस्ट गाँधी ग्राम थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा थाना को0 खलीलाबाद पर 11 दिसम्बर 2025 को वादी के घर के बगल से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना को0 खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 1162/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
इस दौरान उप निरीक्षक रामवशिष्ठ, दीवान दीपचन्द राजभर, सिपाही सत्यप्रकाश, सिपाही जयकिशन गोंड मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

