मेंहदावल अस्पताल में एक्स-रे प्लेटों का टोटा, एक सप्ताह से सेवा ठप

मेंहदावल अस्पताल में एक्स-रे प्लेटों का टोटा, एक सप्ताह से सेवा ठप

Feb 21, 2026 - 17:30
मेंहदावल अस्पताल में एक्स-रे प्लेटों का टोटा, एक सप्ताह से सेवा ठप

अस्पताल में एक्स-रे प्लेटों का टोटा, एक सप्ताह से सेवा ठप


बेलहर/संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में पिछले एक सप्ताह से एक्स-रे सेवा पूरी तरह बंद पड़ी है। अस्पताल में एक्स-रे प्लेट (फिल्म) का स्टॉक समाप्त हो जाने के कारण जांच कार्य ठप हो गया है, जिससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर स्थित एक्स-रे कक्ष पर ताला लटका होने से मरीज और उनके परिजन मायूस होकर लौटने को मजबूर हैं। हड्डी रोग विभाग व सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों की आवश्यक जांच नहीं हो पा रही है। दुर्घटना या चोटिल मरीजों को निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है, जहां 300 से 500 रुपये तक खर्च कर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। जबकि सरकारी अस्पताल में यह सुविधा निःशुल्क अथवा नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को प्लेट्स समाप्त होने की जानकारी पहले से थी, इसके बावजूद समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग गया है। सूत्रों के अनुसार, नए स्टॉक के लिए ऑर्डर भेजा जा चुका है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि जल्द ही एक्स-रे प्लेट्स की आपूर्ति बहाल कर सेवा पुनः शुरू कर दी जाएगी। इस बीच मरीजों ने जिला स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र हस्तक्षेप कर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952