मारने पीटने के आरोप चार लोगो के खिलाफ मुकदमा
मारने पीटने के आरोप मंे चार लोगो के खिलाफ मुकदमा
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम मंझरिया निवासी मालती देवी पत्नी चुन्नीलाल नें स्थानीय थाने में तहरीर दिया कि प्रार्थिनी का लडका प्रिन्स पुत्र चुन्नी लाल तथा नाती संजय पुत्र राकेश दोनो बीते 30 दिसम्बर 2025 को समय लगभग 3 बजे दोनो साईकिल लेकर गेहूँ का खेत देखने गये थे वहाँ पर रास्ते में पटरी पर साईकिल खड़ा किये थे। उसी रास्ते से सचिन पुत्र लल्लू, सचितानन्द पुत्र विनोद, छोटकू पुत्र रिन्टू, महादेव पुत्र स्वामीनाथ और कुछ अज्ञात लोग पता उपरोक्त हम दोनो को देखकर यह लोग मोटरसाईकिल खड़ा करके हमारे साईकिल के पास रूक गये जब हम पास आये तो वह लोग कहने लगे कि इन्ही चमारो को पहले मारे थे और कुछ नही हुआ और सुलह हो गयी थी और साईकिल को गिरा दिये जब हम प्रार्थिनी के बच्चे पूछे की साईकिल क्यो गिरा दिये है तथी उक्त लोग जाति सूचक गाली देते हुए कहे। कि चमार की जाति तुम हमसे बात करोगे इतने में उक्त लोग मोटर साईकिल से उतर कर प्रिन्स व संजय को लात, घुसो से मारने पीटने लगे तभी रास्ते पर लोगो को आते देखकर यह लोग भागने लगे और कहे कि चमार जाति तुम दोनो को जान से मार देगें। पुलिस ने इस मामले में चार लोगो के खिलाफ मारपीट जाति सूचक गाली देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
