महिला थाना नें पाॅच परिवारों के बीच कराया सुलह समझौता
महिला थाना नें पाॅच परिवारों के बीच कराया सुलह समझौता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाये जा रहे साथ-साथ कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोडने की एक पहल) का आयोजन में रविवार को परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना पर थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती पूनम मौर्या एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में 5 मामला आया। जिसमें सुलह समझौता करवाया। ज्योति पाण्डेय पत्नी आनन्द पाण्डेय निवासी छोटी पटखौली थाना कोतवाली खलीलाबाद व मंजू पाण्डेय पत्नी राधेश्याम पाण्डेय निवासी छोटी पटखौली थाना कोतवाली खलीलाबाद, मस्तराम पुत्र जशरथ यादव निवासी परसा कला थाना दुधारा व ममता पुत्री रामचन्दर साकिन प्रसादपुर थाना दुधारा, सैयदा खातून पत्नी मो0 तैय्यब निवासी इस्लामनगर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद व मो0 तैय्याब पुत्र ईदु अली निवासी मोहम्मदपुर कठार थाना कोतवाली खलीलाबाद , अनीश फातमा पत्नी तारिक अजीज निवासी सईबुजुर्ग थाना बखिरा व तारिक अजीज पुत्र सीदीक अली निवासी सईबुजुर्ग थाना बखिरा, नीलम पत्नी तिलक चन्द निवासी सुम्हा थाना दुधारा व तिलक चन्द पुत्र छांगुर साकिन डाहरी थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार है। दोनो पक्षों मे आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
