महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें मु0अ0सं0 875/2025 धारा 61(1), 76, 115(2), 351(3), 352, 333 बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित अभियुक्त दीपक उर्फ दीपचन्द्र पुत्र ध्रुवचन्द्र उर्फ ध्रुपचन्द्र निवासी रक्शा थाना कोतवाली खलीलाबाद को मंगलवार को टेमा रहमत चैराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
विदित हो कि बीते 26 सितम्बर 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध 13 फरवरी 2025 की शाम को वादिनी के घर में घुसकर वादिनी के साथ दुष्कर्म करने, गाली व धमकी देने तथा उलाहना देने पर अभियुक्त के परिजनों द्वारा गाली गलौज व धमकी देते हुए मारपीट करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था।
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया तथा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर अभियोग उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी कर उक्त अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उप निरीक्षक इन्द्रभूषण सिंह, सिपाही विनय कुमार, बलराम यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
