महाशिवरात्रि मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारिया पूर्ण
महाशिवरात्रि मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारिया पूर्ण
महाशिवरात्रि मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारिया पूर्ण
-मेले के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर- एसपी
-प्रमुख मंदिरो में सीसीटीवी कैमरे से मेले की होगी निगरानी
संतकबीरनगर। महाशिवरात्रि पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारिया पूरी कर ली है। उक्त आसय की जानकारी पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा नें दी। उन्होने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद के सैकड़ो छोटे बड़े मंदिरो पर जलाभिषेक देर रात्रि में ही शुरू हो जायेगा। जिसे देखते हुए जनपद के सभी थानाध्यक्षो को यह निर्देश दिया गया है कि सभी लोग अपने क्षेत्र में मंदिरो को चिन्हित कर जगह-जगह पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जनपद के बाबा तामेश्वरनाथ धाम में बड़ी भीड़ होने के कारण वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था लगायी गयी है। पूरे मेले का सीसीटीवी कैमरे का निगरानी किया जायेगा। वहीं बिडहरघाट, भदेश्वरनाथ, श्रीदेश्वरनाथ, कोपेश्वरनाथ, बाबा बैजूनाथ, सहुआनाथ, झारखण्डनाथ, डिगेश्वरनाथ, सहित सैकड़ो मंदिरो पर पुलिस की भारी व्यवस्था की गई है। सभी थानाध्यक्षो को यह सख्त निर्देश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्रो में कड़ी निगरानी रखे जिससे महाशिवरात्रि मेले को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। उन्होने कहा कि मेले के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा कोई भी खलन पैदा किया गया तो उक्त व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
