मनराजी दुर्गावती इण्टर मीडिएट कालेज करमा कला के छात्रों का कायम रहा जलवा
मनराजी दुर्गावती इण्टर मीडिएट कालेज करमा कला के छात्रों का कायम रहा जलवा
-हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के उपलब्धि पर प्रबंध तंत्र नें जताया प्रशंसा
सांथा/संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। मेधावी छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। परीक्षा परिणाम में मनराजी दुर्गावती इण्टर मीडिएट कालेज करमा कला के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बच्चो ने बेहतर अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी इस कामयाबी पर खुश होकर विद्यालय प्रबन्धतन्त्र नें मेधावियों का मुंह मीठा कराया। तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। हाईस्कूल की छात्रा काजल यादव नें 90.33 अंक, तनू मौर्या 84 प्रतिशत, करीना 83.05, अमीना खातून 78.33, कल्पना 77.05 प्रतिशत इस प्रकार इण्टर मीडिएट में मंत्सा 80.08 प्रतिशत प्रिया 80.05 प्रतिशत संजना 79.08 प्रतिशत आरूषि चौबे 74.08 दीपिका सोनी 74.08 प्रतिशत अंक अर्जित किया। छात्रों की कामयाबी पर खुश होकर प्रबंधक ई. सच्चिदा नन्द चतुर्वेदी नें उर्त्तीण सभी छात्र छात्राओं का बेहतर भविष्य की ईश्वर से कामना किया। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा उभर कर अब लोगो के सामने आ रही है। उन्होने कहा कि सीमित संसाधन में जिस तरीके से छात्राओं ने परिचम लहराया है वह एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनूप श्रीवास्तव ओमप्रकाश चतुर्वेदी गौतम राय पप्पू मिश्रा अमरपाल छोटेलाल आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
