मगहर में मूर्ति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
मगहर में मूर्ति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह नें थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत मगहर में मूर्ति विसर्जन स्थल एवं मार्गों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये कि मार्ग में पड़ने वाले बिजली के तारों को देख लिया जाए, जहां भी मार्ग में दिक्कत है वहां आने-जाने वाले रास्तों को सम्बन्धित से ठीक करा लिया जाए ताकि मूर्तियों का विसर्जन निर्विघ्नता पूर्वक किया जा सके। मूर्ति विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों की व्यवस्था रखी जाए ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में उनका उपयोग किया जा सके।
अवांछनीय एवं अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखें किसी भी प्रकार की गतिविधि होने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान चैकी प्रभारी मगहर मनीष जायसवाल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
