मंडलायुक्त बस्ती, डीआईजी बस्ती, डीएम व एसपी नें स्पोर्ट्स स्टेडियम कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
मंडलायुक्त बस्ती, डीआईजी बस्ती, डीएम व एसपी नें स्पोर्ट्स स्टेडियम कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर मंडलायुक्त बस्ती वैभव श्रीवास्तव तथा पुलिस उप-महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी नें जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में कार्यक्रम स्थल, पार्किंग व्यवस्था तथा यातायात प्रबन्धन का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों नें सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु वर्दी व सादे वस्त्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम को सुचारु एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0के0 गुप्ता सहित पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

