ब्रह्मानन्द यादव हत्याकांड में पॉच आरोपी गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपी ने खोला हत्या की साजिश का राज
ब्रह्मानन्द यादव हत्याकांड में पॉच आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस नें हत्या की घटना में संलिप्त पॉच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि बीते 22 सितम्बर 2026 को पीड़ित रमाकान्त यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी भकठान गोसाईपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद ने थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे भाई ब्रह्मनन्द यादव बीते 22 सितम्बर 2026 को घर से गिढीनी बाजार जा रहे थे। जैसे ही राकेश यादव के घर के सामने पहुंचे, अभियुक्तगण अभिमन्यु यादव, अजय यादव, रामस्वरूप यादव, संजय यादव उपरोक्त ने पहले से सुनियोजित तरीके से मेरे भाई की बुलेट गाड़ी को रोककर पीसा हुआ लाल मिर्च मेरे भाई ब्रह्मनन्द की आँखों में डाल दिया, जिससे मेरे भाई गिर गये। फिर अभियुक्तगण उपरोक्त ने उन्हे लाडी डण्डा एवं धारदार हथियार से बेरहमी से मारा।
मेरे भाई के चिल्लाने पर हम मौके पर पहुँच कर देखे तो मेरे भाई को काफी चोटें लगी थीं। मौके पर मौजूद लोगों नें काल करके मेरे भाई को 112 नम्बर की गाड़ी से जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ पर डाक्टर नें मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया। प्रकरण के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 890/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया था तथा विवेचना के दौरान अभियुक्त राकेश यादव पुत्र बलिराम यादव निवासी भकठान गोसाईपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद का नाम प्रकाश में आया।
सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे तथा एसओजी प्रभारी रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 890/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगणो अभिमन्यु यादव पुत्र मानसिंह यादव, अजय यादव पुत्र करिया, रामस्वरूप यादव पुत्र जनार्दन, संजय यादव पुत्र सुरेन्द्र निवासीगण भकठान गोसाईपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद को बुधवार की रात्रि में बयारा रोड मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया तथा राकेश यादव पुत्र बलिराम यादव निवासी भकठान गोसाईपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद को बुधवार की रात्रि में शिकारपुर नहर पुलिया तिराहा थाना भिठौली जनपद महाराजगंज से गिरफ्तार किया तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर आलाकत्ल 4 बाँस के डण्डे, एक लोहे की गैंती एवं घटना में प्रयुक्त लाल मिर्च पाउडर बरामद किया। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 191(2), 191(3), 190 एवं 61(2) बीएनएस की बढोत्तरी की।
पूछताछ में आरोपी ने खोला हत्या की साजिश का राज
संतकबीरनगर। पूछताछ करने पर अभियुक्त राकेश यादव ने बताया कि हमारे गाँव के रमाकान्त यादव प्रधान हैं। प्रधान रमाकान्त यादव, उनके भाई ब्रह्मनन्द यादव एवं श्रीकान्त यादव नें प्रधान बनने के बाद से हम लोगों को बार बार जान से मारने की धमकी व परेशान किया जाता था तथा पहले भी बीते 18 मई 2026 को ब्रह्मनन्द यादव नें अपने बाहरी लोगों एवं परिजनों के साथ हम लोगों से मारपीट की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था, इसी रंजिश के कारण मै व अभिमन्यु यादव, अजय यादव, रामस्वरूप यादव, संजय यादव के साथ मिलकर सुनियोजित तरिके से रणनीति बनाकर हमने ब्रह्मनन्द यादव को रास्ते से हटाने व आगामी प्रधानी चुनाव में रमाकान्त यादव को हराने की योजना बनायी थी। बीते 22 सितम्बर 2026 को ब्रह्मनन्द यादव बुलेट से मेरे के घर की ओर आते दिखाई दिया तभी मैने उसकी आँखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे वह गिर गया।
मैं व मेरे सहयोगियो ने लाठी-डण्डे से ब्रह्मनन्द यादव को मारा तथा मैं अपने घर में रखी लोहे की गैंती से ब्रह्मनन्द यादव के सिर व अन्य स्थानों पर कई वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया हम लोगों को पूरा विश्वास हो गया कि अब ब्रह्मनन्द यादव मर चुका है। उसके बाद हम लोग अपने घर के पास लाठी डंडा के साथ खड़े हो गये कि कहीं ब्रह्मनन्द यादव के घर के लोग हम लोगों को अकेला पाकर मार न सकें और पुलिस के डर की वजह से हम लोग छिपकर कहीं बाहर भागने की फिराक में थे कि पुलिस नें पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे, निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव, निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, चौकी प्रभारी मगहर विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी कांटे प्रभान्शु कुमार राय, दरोगा इल्ताफ खान, चौकी प्रभारी औद्यौगिक क्षेत्र धर्मनाथ यादव, चौकी प्रभारी नवीन मण्डी अश्वनी तिवारी, शैलेन्द्र कुमार, दीवान पप्पू सिंह, सुशील कुमार यादव, सिपाही प्रशान्त विक्रम सिंह, रजनीश यादव, धर्मेन्द्र यादव, आकाश यादव, प्रिन्स दूबे, अनित सिंह, शिवा दूबे, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, शुभम तिवारी, अमन थाना कोतवाली खलीलाबाद, एसओजी प्रभारी रजनीश राय, दीवान अनुप कुमार राय, धनंजय श्रीवास्तव, विवेक राय, सिपाही दीपक सिंह, अभिषेक सिंह, शुभम कुमार, विवेक मिश्रा, सर्वेश मिश्रा एसओजी मौजूद रहे। एसपी संदीप कुमार मीना नें हत्यारो की गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम को 25 हजार रूपया ईनाम दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

