बैजनाथ रावत, डीएम, एडीएम व सीडीओ की उपस्थिति में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्ड प्रदान कर शिक्षकों, शिक्षामित्र, रसोइयों एवं शिक्षण कार्मिकों को किया सम्मानित
बैजनाथ रावत, डीएम, एडीएम व सीडीओ की उपस्थिति में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
-मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्ड प्रदान कर शिक्षकों, शिक्षामित्र, रसोइयों एवं शिक्षण कार्मिकों को किया सम्मानित
-मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से प्रति छात्र-छात्रा रूपए 1200 का किया गया वितरण
-मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कार्मिकों को स्टेट बैंक आफ इंडिया के साथ एमओयू का किया गया हस्तांतर
-मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि, डीएम, अधिकारीगणों, शिक्षकों एवं शिक्षण कार्मिकों द्वारा देखा और सुना गया
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों, शिक्षण कार्मिकों एवं रसोइयों को योजना का प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर व स्टेशनरी हेतु प्रति छात्र-छात्रा रुपए 1200 का वितरण किया गया। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कार्मिकों को सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक आफ इंडिया से एमओयू का निष्पादन/हस्तांतरण किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समस्त शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों को सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विजन से निपुण भारत अभियान ने सभी छात्र-छात्राओं को इस लायक बनाया है कि वह राष्ट्र निर्माता के रूप में स्वयं मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल का वातावरण स्कूल जैसा लगना चाहिए, शिक्षा समाज की आधारशिला है इसके बिना देश एवं प्रदेश का सही मायने में विकास असंभव है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विकसित भारत की सोच की आधारशिला शिक्षा ही है, शिक्षा की उपेक्षा कर हम एक विकसित राष्ट्र की कल्पना भी नहीं कर सकते। मुख्य अतिथि/अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग बैजनाथ रावत की गरिमामई में उपस्थिति में जनपद के संत कबीर ऑडिटोरियम, मगहर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के शुभारंभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी व एमएलसी प्रतिनिधि अमरीश राय उर्फ मंटू राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथिगणों एवं अधिकारीगणों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा योजना के शुभारंभ समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि, मा0 विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि मंटू राय, अधिकारीगणों, शिक्षकों, अनुदेशकों एवं रसोइयों सहित उपस्थित अन्य संभ्रांत नागरिकगणों द्वारा देखा और सुना गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर कंपोजिट विद्यालय खलीलाबाद व कंपोजिट विद्यालय बकहा की छात्राओं द्वारा सरस्वती बन्दना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति की गयी। मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर शिक्षकों, संविदा शिक्षकों एवं रसोइयों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था से जुड़े संविदा कार्मिकों एवं रसोइयों के स्वास्थ्य एवं भविष्य की चिंता करते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिन्होंने विकास के हर आयाम पर निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए समाज के सबसे निचले तबके एवं गरीब व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि मोदी एवं योगी के नेतृत्व में हमारा देश भारत पुनः सोने की चिड़िया एवं विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही हर गरीब कल्याण एवं लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग सहित जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारीगणों, शिक्षकों एवं मीडिया का आभार एवं सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ एवं शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक आफ इंडिया के साथ एमओयू साइन करने के निर्णय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए समस्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दिया तथा कहा कि शिक्षक का कार्य एक ऐसा श्रेष्ठ कर्म है जिसका कोई मूल्य नही है। उन्होंने शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अच्छा शिक्षक ही अच्छा शिष्य तैयार कर सकता है, शिक्षा कोई व्यवसाय नहीं यह एक मिशन है, इसमें शिक्षक अपना जीवन मोमबत्ती की तरह जलाकर बच्चों का जीवन प्रकाशित करता है।
उन्होंने कहा कि समस्त शिक्षकों का कर्तव्य है कि विद्यालय में अपने कार्याे एवं जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें जिससे एक शिक्षित समाज एवं समर्थ राष्ट्र के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक इंद्रेश पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार व सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी व सम्मानित शिक्षकगण, अनुदेशक व विद्यालयों के रसोईया आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

