बेलहर पुलिस ने रन फार यूनिट का किया कार्यक्रम
बेलहर पुलिस ने रन फार यूनिट का किया कार्यक्रम
संतकबीरनगर। बेलहर थाना के पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की एक सौ पचासवीं जयन्ती के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समाज में एकता, अखंडता और सद्भावना का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से रन फार यूनिटी 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें एसओ अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेलहर थाना से गनवरिया होते हुए करमा कलां तक दौड़ लगाए इसके साथ ही मौजूद लोगों को साइबर अपराध की सुरक्षा के लिए जागरुक किया गया। जिससे लोगों को ठगी के सिकार से बचाया जा सके इस दौरान राजेश कुमार दूबे, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, दिलीप कुमार, पुनीत सिंह, विवेक गौड़, रवीन्द्र निषाद, प्रवीण कुमार तिवारी, बृजेश सिंह, नन्दा प्रसाद, कामेश्वर सिंह रविंद्र वर्मा, राजीव कुमार यादव, चन्द्रभूषण पटेल, ब्रह्मानंद, पवन कुमार, दीनानाथ, रोहित कुमार, महिला कास्टेबल वैष्णवी शुक्ला, कोमल देवी, अंजूलता, समेत सभी पुलिसकर्मियों ने रन फार यूनिटी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
