बुजुर्ग की आमी नदी में डूबने से मौत, 18 घंटे बाद मिला शव
बुजुर्ग की आमी नदी में डूबने से मौत, 18 घंटे बाद मिला शव
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर विकास खण्ड क्षेत्र के लौकी मिश्र घाट पर सोमवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने आए 65 वर्षीय रामधनी चौहान की आमी नदी में डूबने से मौत हो गई। करीब 18 घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को एसडीआरएफ टीम ने नदी से उनका शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेलहर थाना क्षेत्र के कुसुरू खुर्द गांव निवासी रामधनी चौहान पुत्र हरिद्वार गांव के ही एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लौकी मिश्र घाट आए थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह अन्य लोगों के साथ आमी नदी में स्नान करने चले गए। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नदी में काफी तलाश की, लेकिन रामधनी का पता नहीं चल सका। सूचना पर बेलहर पुलिस भी मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कराई।
नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण खोजबीन में काफी दिक्कत हुई। मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने करीब सुबह सात से तलश शुरू किया लगभग 11 बजे लौकी से बहते किठुरी गांव के करीब लाश मिली 18 घंटे बाद कड़ी मशक्कत कर रामधनी का शव बरामद कर लिया। रामधनी बेहद गरीब परिवार से थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके दो बेटे हैं। दोनों शादीशुदा हैं और परिवार के भरण-पोषण के लिए प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। पिता के नदी में डूबने की सूचना मिलने पर छोटा बेटा प्रदेश से घर लौट आया था और शव की तलाश के दौरान मौके पर मौजूद था, जबकि बड़ा बेटा अभी प्रदेश में ही है।रामधनी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। रामधनी की मौत से परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

