बहला फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार
सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकराश दुबे की गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 476/2026 धारा 87,137(2) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित अभियुक्त शिवम उर्फ एवांक पुत्र राकेश निवासी पढोकर थाना कोतवाली खलीलाबाद को रविवार को सरैया बाइपास के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़िता द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पीड़िता की पुत्री को उक्त अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार बीते 5 जून 2026 को अभियोग पंजीकृत किया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया तथा अपहृता को बरामद किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामअवध यादव, दीवान सुशील कुमार, सिपाही प्रशांत विक्रम सिंह, प्रतिक्षा यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

