बंगलादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न, अत्याचार चरम पर

Dec 26, 2025 - 18:44
बंगलादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न, अत्याचार चरम पर

बंगलादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न, अत्याचार चरम पर- भानू विक्रम 


मगहर/संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर में राष्ट्रीय टीम योगी महासंघ की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की निंदा की गई। बैठक को संबोधित करते प्रदेश सचिव भानू विक्रम सिंह ने कहा कि बंगलादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न, अत्याचार चरम पर है। हिन्दू दलित समाज के व्यक्ति को जिंदा जला कर हत्या कर मानवता को शर्मसार कर दिया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगी। उन्होंने कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तेजी के साथ विकास की ओर बढ़ रहा है।तो वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व वाली सरकार में अपराधियों के हौसले परास्त हो चुके हैं। अपराधी किसी भी घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचते हैं। बैठक के दौरान बंगलादेश के दलित युवक दीप चंद्र दास की शंस हत्या के विरोध जनाक्रोश रैली निकाल कर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को दिये जाने पर चर्चा हुई। बैठक में आए सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत और सक्रिय करने के लिये विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में प्रवीण कुमार शुक्ला, राघवेन्द्र पाण्डेय,मो हनीफ, कृष्ण कुमार पाण्डेय, शाहिद अली,आक्रेंद मणि त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952