पेट्रोल पंप पर मारपीट के मामले में 5 नामजद समेत कई पर केस, दो आरोपी गिरफ्तार
पेट्रोल पंप पर मारपीट के मामले में 5 नामजद समेत कई पर केस, दो आरोपी गिरफ्तार
मेंहदावल/संतकबीरनगर। थाना मेंहदावल क्षेत्र में पेट्रोल भराने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच नामजद समेत 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 21 अप्रैल को रोडवेज के पास स्थित राधेश्याम पेट्रोल पंप पर हुई थी, जहां पेट्रोल भराने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 151/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है। इस मामले में शिवा पासवान पुत्र श्रीराम पासवान निवासी नौदरी थाना मेंहदावल सहित चार अन्य नामजद आरोपियों को अभियुक्त बनाया गया है, जबकि कुछ अज्ञात लोग भी शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त चार मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
