पुलिस नें बी.पी.टी.एस पब्लिक स्कूल के छात्र व छात्राओं को किया गया जागरुक
पुलिस नें बी.पी.टी.एस पब्लिक स्कूल कुसौना कला के छात्र व छात्राओं को किया गया जागरुक
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल सतीश कुमार सिंह की उपस्थिति में सोमवार को बी0पी0टी0एस0 पब्लिक स्कूल नौलखा कुसौना कला मेंहदावल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं/छात्रों को जागरुक किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं/छात्रों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जैसे वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि।
चर्चा के दौरान गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध जैसे विषयों पर भी विस्तृत रूप से वार्ता की गई तथा उपस्थित छात्राओं/छात्रों को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य वेद प्रकाश पाठक, अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, ममता त्रिपाठी, श्वेता शुक्ला, रेनू शुक्ला, सुधा गौतम, कौशिल्या पाठक, प्रीती त्रिपाठी, प्रिया त्रिपाठी, सुमन गुप्ता, रूपा जयसवाल, आंचल सिंह, वृक्षा अग्रहरी, शिवानी त्रिपाठी, वेद प्रकाश पाठक, अनिल त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी, सूरज त्रिपाठी, विरेन्द्र मौर्या, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी व विद्यालय के समस्त शिक्षिका/शिक्षक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
