पुलिस नें जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस नें जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 1105/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)/115(2)/352/351(3)/127(2)/131 बीएनएस एससी/एसटी एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद में वांछित अभियुक्तगण आफताब पुत्र शहंशाह निवासी मुरादपुर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती, बाल अपचारी को बुधवार को भुवरिया चैराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
बीते 26 नवम्बर 2025 को वादी आकाश कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी धर्मपुरा थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया कि बीते 25 नवम्बर 2025 को अपने गांव से खलीलाबाद दवा लेने के लिए जा रहे थे।
मेरे साथ मेरे गांव के नागेन्द कुमार भी थे, मेरी मोटरसाईकिल से महुआडाड चैराहा (गरथवलिया) के पास गाड़ी को साइड को लेकर मेरी मोटरसाईकिल रोक कर अभियुक्तगणो द्वारा बुरी तरह से मारे पीटे थे तथा विल्डिंग मैटिरियल की दुकान पर काम कर रहे मेरे छोटे भाई को भी बुरी तरह से मारे पीटे थे। कोतवाली पुलिस नें उक्त घटना से संबंधित दोनो अभियुक्तों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान उपनिरीक्षक रामवशिष्ठ, अश्वनी कुमार तिवारी, दीवान हरिप्रकाश, सिपाही चन्द्रशेखर यादव, आलोक पाल, सत्यप्रकाश, दीवान अली हसन सिद्दीकी, सिपाही श्यामनरायन यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
