पुलिस नें गुम हुए बालक को बरामद कर परिजनों को सौंपा
पुलिस नें गुम हुए बालक को बरामद कर परिजनों को सौंपा
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मंगलवार को कार्यवाही करते हुए गुम हुए बालक को बरामद कर उसके मामा को सुपुर्द किया। बीते 14 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर गौसपुर स्थित किराये के कमरे से के बालक उम्र 14 वर्ष के बीते 12 फरवरी 2026 को समय 4.00 बजे के करीब गायब हो जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ तथा कमरे से एक प्रार्थना पत्र मिला जिसमे लड़के ने लिखा था कि मै अब पढ़ नही पाउँगा मै कमाने के लिए बम्बई जा रहा हूँ। उक्त प्रार्थना पत्र की जाँच के क्रम में सोमवार को उक्त लड़के को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलास टीम ने साथ मिलकर लड़के को उसके मामा के घर ग्राम रक्शा थाना मेहदावल से सकुशल बरामद कर लड़के पिता को सुपुर्द किया। इस दौरान उपनिरीक्षक धर्मनाथ यादव, .सिपाही बलराम यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद, एसओजी टीम सिपाही शिवम सिंह, अरुण मद्धेशिया, सर्विलांस टीम सिपाही ज्ञान सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
